Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस जवान पर किया हमला, हैलीकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर

बीजापुर। बस्तर

नक्सलियों के हमले में घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है। स्थिति गंभीर होने की वजह से हैलीकॉप्टर के जरिए राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। बता दें कि बीजापुर में नक्सलियों ने आज फिर से एक पुलिस जवान पर धारदार हथियार से हमला किया है। यह घटना मिडते गांव की है जहां पुलिस जवान पर नक्सलियों द्वारा हमला किया गया है।

घायल जवान का नाम लछू माड़वी बताया जा रहा है, जो​कि जेलबाड़ा बीजापुर का निवासी।

बता दें कि बीते दो दिन पहले ही बीजापुर में जांगला थाना क्षेत्र अंंतर्गत कोन्ड्रोजी के स्कूल पारा में नक्सलियों ने एक रेंजर की हत्या कर दी थी, मृतक रेंजर इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के भैरमगढ़ परिक्षेत्र में पदस्थ था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *