Recent Posts

July 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नक्सलियों ने नेशनल हाईवे 130 सी पर लगाए बैनर पुलिस ने हटाए

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

गरियाबंद – नक्सलियों द्वारा सड़क पर बैनर लगाने की जानकारी प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने नेशनल हाइवे 130 सी पर जुगाड़ के पास बैनर लगाये है। इसके बाद हाइवे पर दोनों ओर जाम लग गया।

वही जुगाड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा बैनर लगाने की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर बैनर ओर अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि हाइवे पर आवागमन चालू हो गया है। बैनर रात में लगाया गया था जिसे सुबह पुलिस पार्टी ने पहुंचकर हटा दिया है।

नक्सलियों द्वारा हाइवे के बीचोंबीच लगाए गए बैनर में माओवादी स्थापना दिवस को उत्साहपूर्व और गर्मजोशी से मनाने की अपील की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *