Recent Posts

March 28, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद में नये पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर (भापुसे) ने संभाला पदभार

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद में आज मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वेदव्रत सिरमौर ने गरियाबंद जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया है।

कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया एवं सभी अधिकारियों के वर्तमान कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त किये साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त कार्यालयिन स्टाफ का मींटंग लिया गया। मीटिंग के दौरान सभी शाखा प्रभारियों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कार्यो का निर्वहन करते हुए समय सीमा में वरिष्ठ कार्यालय का प्रतिवेदन एवं जानकारी भेजने के संबंध में निर्देश दिया गया।