Recent Posts

October 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में नवपदस्थ एसडीएम हितेश पिस्दा 15 जून को मैनपुर में लेंगे समीक्षा बैठक

  • शेख़ हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर – मैनपुर में नवपदस्थ एसडीएम हितेश पिस्दा ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के पश्चात 15 जून दिन बुधवार को दोपहर 4 बजे जनपद पंचायत कार्यालय मैनपुर में स्थानीय सभी विभागो के विभाग प्रमुखो की बैठक लेकर विभागो के द्वारा चल रहे विभागीय कार्यो गतिविधियो की समीक्षा करेंगे।

इस बैठक में आदिवासी विकास मंडल संयोजक, सहायक अभियंता, के्रडा विभाग, जनपद, वन विभाग, कृषि विभाग, पशु चिकित्सालय विभाग, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक प्रबंधको, लोक निर्माण, खाद्य विभाग, जल संसाधन विभाग, मतस्य विभाग, श्रम विभाग सहित सभी स्थानीय विभाग प्रमुखो को पूरी जानकारी के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है। ज्ञात हो कि मैनपुर एसडीएम हितेश पिस्दा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया है और मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के राजापड़ाव गौरगांव क्षेत्र के लोगो के द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आंदोलन करने ज्ञापन सौपा गया है ग्रामीणो को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है साथ ही उस क्षेत्र में चल रहे कार्यो की भी समीक्षा इस बैठक में होगी एवं पूरे मैनपुर अनुविभाग क्षेत्र में चल रहे कार्यो की समीक्षा किया जायेगा। उक्त जानकारी एसडीएम कार्यालय मैनपुर से दी गई है।

एक नज़र इधर भी देखे...