Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

निर्भय प्रसाद पांडे का निधन 

  • इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय रास्ते में निधन 
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर चिहरापारा निवासी एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सेवानिवृत्ति लेखापाल निर्भय प्रसाद पांडे का आज शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से निर्भय प्रसाद पांडे बीमार चल रहे थे और आज फिर इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय रास्ते में निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई उनके अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं।