Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अब सोमवार को होगा गरियाबंद जिले में समय सीमा की बैठक और जनदर्शन 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को ली जाने वाली समय-सीमा की बैठक और जनदर्शन के आयोजन को संशोधित करते हुए अब सोमवार को आयोजित की गई है।

कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूर-दराज से आने वाले आमजन अब अपनी मांग, समस्या एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन अब सोमवार को निर्धारित समय में जनदर्शन में प्रस्तुत कर सकते हैं।