Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

प्रदेशभर में गाय और किसान के गौठान में NSUI मना रही सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन

रायपुर

गाय और किसान का रखवाला सीएम भूपेश बघेल हमारा

भूपेश बघेल की यही पहचान, गौ सेवा और किसान

एनएसयूआई लेगा शहरी क्षेत्र में गौठान को गोद

छत्तीसगढ़ NSUI के अध्य्क्ष आकाश शर्मा ने बताया की मुखिया, किसान पुत्र श्री भूपेश बघेल का जन्मदिन ना केवल प्रदेश की जनता मना रही है बल्कि प्रदेश का हर एक किसान और गौ माता भी माना रही है। जिस तरह से प्रदेश भर में गाय की रक्षा और सेवा करने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने गौठान बनाए हैं, उनके चारे का, पानी का और सेहत का ख्याल रखा है उससे बहुत प्रफुल्लित हो कर प्रदेश की हर एक गाय आज सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन मना रही है, सीएम बघेल को अपना आशीर्वाद डे रही है।

सीएम बघेल ने ना केवल गौ माता का ख्याल रखा है बल्कि गाय के मालिकों का भी विशेष ध्यान रखा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गौ-धन न्याय योजना ला कर किसान पुत्र सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश भर के किसानों का और उनके परिवार का भविष्य उज्ज्वल कर दिया है। 

किसान रक्षक गौरक्षक भूपेश। बघेल जी। एनएसयूआई छत्तीसगढ़ भी पूरे प्रदेश भर में उनके जन्मदिन को गौठान में जाकर एक जश्नन के रूप में मनायेगी। NSUI के कार्यकर्ता गौठान में किसान और गाय के साथमिलकर भूपेश जी का जन्मदिन मनायेगी। NSUI गौठान में अपनी सेवा दे रहे लोगो का सेवा भी करेगी।।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *