Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पैरी टैक्सी युनियन मैनपुर के सम्मलेन में नशा नहीं करने का लिया शपथ

  • पैरी टैक्सी युनियन के अध्यक्ष मोनू पटेल और संरक्षक बाबा ठाकुर, संजय त्रिवेदी चुने गए
  • रामकृष्ण ध्रुव, मैनपुर

मैनपुर पैरी टैक्सी युनियन का सम्मलेन सिकासार जलाशय विश्राम गृह में आयोजित किया गया। इस दौरान समस्त टैक्सी युनियन के सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण शपथ लिया कि आज के बाद कोई भी सदस्य वाहन चलाते समय नशापान नहीं करेंगे और यदि नशापान करते पाया गया तो उनके खिलाफ युनियन कार्यवाही करेंगी और बकायदा शपथ लिया गया। टैक्सी युनियन के सदस्य कोई भी विवाद होने की स्थिति में अध्यक्ष से शिकायत कर युनियन के बीच ही समस्या का समाधान किया जायेगा।

इस दौरान टैक्सी युनियन के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के विकास के सबंध में भी चर्चा किया गया। आगामी गर्मी के दिनो ने बस स्टैण्ड टैक्सी युनियन के सामने पुराने पेयजल प्याउ घर को चालू करवाने और इसका लाभ आमजनता को दिलवाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किया गया।

वार्षिक मिलन समारोह में सर्व सम्मति से पैरी टैक्सी युनियन के संरक्षक हुलार ठाकुर (बाबा ठाकुर), संजय त्रिवेदी , अध्यक्ष मोनू पटेल, उपाध्यक्ष गोलू यादव, कोषाध्यक्ष केशर सिन्हा, सचिव भारत साहू, सह सचिव गोपाल सिन्हा, सलाहाकार समीर खान, शकील खान, चेतन मुरचूलिया, रूपु साहू, श्रवण, कोमल साहू, महेन्द्र मरकाम, प्रदीप, डमरू को नियुक्त किया गया संवारी भरने वाला दीपक आहूजा इस मौके पर प्रमुख रूप से नागेश्वर जगत, समीर खान, जशवंत साहू, चेतन मूरचुलिया, सहित सभी सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *