Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कृष्णजन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वैक्सीनेशन ,समाजिक दूरी व मास्क लगाने के लिए चला जागरूकता अभियान

रायपुर से प्रकाश झा

कांकेर:कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कृष्ण जन्माष्टमी समिति ,पुराना बस स्टैंड ,कांकेर के द्वारा महासम्मेलन आयोजित किया गया ,जिसमे मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम में लगभग 500 लोग उपस्थित थे।जिसमे गांधी फेलो शिवम मिश्रा द्वारा “सुरक्षित हम सुरक्षित तुम” अभियान के अंतर्गत मंच से कोविड 19 के नियमो का पालन के लिए जागरूक किया गया और अधिक से अधिक वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया ।

साथ ही साथ लोगों को तीसरी लहर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी एवं मास्क लगाकर रहने और दो गज की दूरी का पालन करने का आग्रह किया इस अभियान को बरकरार रखते । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर जी,गांधी फेलो सुजीत दीपक गेडाम,पिरामल फाउंडेशन एडमिन अभिषेक सिंह व अन्य उपस्थित रहे।इस अभियान को बरकरार रखते हुए राजापारा, कांकेर में भी पिरामल फाउंडेशन द्वारा वैक्सीनेशन की भ्रांतियां दूर करने के लिए अभियान चलाया गया ,जहां 200 लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *