Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

रामविलास पासवान के निधन पर चिराग ने पिता की मौत के बाद भारी मन से फोटो ट्वीट कर दी जानकारी, CM बघेल ने गहरा शोक जताया

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान के निधन पर जताया शोक

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्त‍ि पार्टी के नेता Ramvilas paswan का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गयाl उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिता की मौत के बाद भारी मन से एक फोटो ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दीl

CM श्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री श्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक जताया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय राजनीति, खासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *