Recent Posts

October 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूर्व सांसद फूलन देवी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर मोस्ट कल्याण संस्थान ने लगाया रक्तदान शिविर

  • चंद्रशेखर प्रसाद, लखनऊ

सुलतानपुर। आज दिनांक 09/08/2021 को मोस्ट कल्याण संस्थान उ.प्र. के तत्वाधान में पूर्व सांसद फूलन देवी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर का आयोजन, ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में किया गया।
इस अवसर पर मोस्ट कल्याण संस्थान के जिला संयोजक ज़ीशान अहमद ने कहा कि रक्तदान आज के युग में एक सच्ची समाज सेवा है ऐसे कार्यक्रमों में युवाओं को बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिये।

मोस्ट कल्याण संस्थान के जिला महासचिव राम उजागिर यादव ने बताया कि फूलन देवी की जयंती के पूर्व संध्या पर मोस्ट छात्र सभा के जिला संयोजक नरेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में आज 11 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। उल्लेखनीय है कि मोस्ट कल्याण संस्थान के माध्यम से आज दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान करने वालों में गुरू प्रसाद निषाद, ठेकेदार अनिल निषाद अमिलिया बिसुई, नागवंशी सोनू निषाद, मोहम्मद दिलशाद, उमेश निषाद, राजेश निषाद, प्रवेश निषाद, रमेश निषाद, संदीप निषाद, अनिल निषाद (सरवन)एवं सुदीप निषाद ने रक्तदान कर पूर्व सांसद फूलन देवी को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *