Recent Posts

July 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जन्माष्टमी पर्व पर बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव विभिन्न ग्रामों मे पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा- अर्चना किया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • MLA जनक ध्रुव नदीपारा, देहारगुड़ा, दर्रीपारा, कोसमी, कोड़ोहरदी, दशपुर सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जन्माष्टमी कार्यक्रम में हुए शामिल

गरियाबंद । बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव आज शनिवार कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मैनपुर, गरियाबंद क्षेत्र के नदीपारा, देहारगुड़ा, दर्रीपारा, कोसमी, कोड़ोहरदी, दशपुर सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर पूजा अर्चना किया।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित रामसप्ताह कार्यक्रम एवं झुला कार्यक्रम मे शामिल हुए। साथ ही क्षेत्र में सुख शांति समृध्दि और खुशहाली की कामना की। मैनपुर , गरियाबंद क्षेत्र में आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ विधिविधान से मनाया जा रहा है।