Recent Posts

July 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद पंचायत सचिव स्थापना दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पांडेय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवों का सम्मान किया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में पंचायत सचिव संघ द्वारा पंचायत सचिव स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य युवराज पांडेय महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिले के पांचों विकासखंडों के जनपद पंचायत सीईओ, बड़ी संख्या में पंचायत सचिव एवं जनप्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नव नियुक्त पंचायत सचिवों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवों का सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष प्रवीण साहू ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की मांग एक बार फिर जोरदार तरीके से उठाई उन्होंने कहा कि सचिव वर्षों तक पंचायतों में सेवाएं देते हैं, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें शासकीय कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं राज्य सरकार से सचिवों की लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पांडेय ने सभी पंचायत सचिवों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत सचिवों का सम्मान किया गया।

एक नज़र इधर भी देखे...