Recent Posts

September 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ नागवंशी के सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत सीईओ चंद्राकर ने खुशहाल जीवन की कामना की 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीएस नागवंशी सेवानिवृत्त होने पर जनपद पंचायत मैनपुर सभी अधिकारी कर्मचारियों ने उनके खुशहाल जीवन कामना की है तो वही जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गरियाबंद प्रखर चंद्राकर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

ज्ञात हो कि श्री डी एस नागवंशी मैनपुर जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पिछले लगभग एक वर्ष से बेहतर कार्य किये साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के दौरा कर आम जनता से मुलाकात कर उनके समस्याओं के समाधान करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।