Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सावन के दुसरे सोमवार को स्वयं सिध्द श्री भुवनेस्वर नाथ धाम में जलाभिषेक करने उमड़ेंगे श्रध्दालु

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर । तहसील मुख्यालय मैनपुर से दो किलोमीटर दुर लालपत्थरा पहाडी के नीचे नदी किनारे विराजे स्वयं सिध्द श्री भुवनेस्वर नाथ धाम में श्रावण मास में पूजा अर्चना करने भारी श्रध्दालु पहुंच रहे हैं।

सावन के द्वितीय सोमवार को यहा जलाभिषेक करने व पुजा अर्चना करने भारी भीड़ उमड़ेगी। आज एक दिन पहले ही यहा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।