Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कोरोना महामारी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन की वेतन कटौती का आदेश

  • रायपुर, बिलासपुर से प्रकाश झा की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छा से अनुदान राशि देने के लिए वित्त विभाग ने निर्देश जारी किया है। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा है कि चालू अप्रैल माह में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन कटौती कर मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाए।

इस संदर्भ में वित्त विभाग ने गुरुवार यानी 22 अप्रैल को मंत्रालय के सभी अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव, सचिव, अध्यक्ष राजस्व मंडल, विभागाध्यक्ष, बजट नियंत्रण, अधिकारी समस्त कार्यालय प्रमुख के अधिकारियों को परिपत्र जारी करते हुए निर्देश कर दिया है।

परिपत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा कोरोनावायरस से प्रभावित प्रदेश के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए 13 अप्रैल 2021 को शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों से मुख्यमंत्री सहायता कोष अंशदान देने की अपील की गई है।

इसके अनुक्रम में राज्य के आईएएस एसोसिएशन, राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्य, राज्य पत्रिका अधिकारी संघ एवं विभिन्न संगठनों द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों के अप्रैल माह के वेतन से 1 दिन के वेतन की कटौती करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *