Recent Posts

September 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

18 दिसंबर से सामुदायिक पुलिसिंग कार्यकम के तहत छुरा में 2 दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबद जिले के पुलिस कप्तान उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन में जिले में पुलिस – जनता संबंध को सुदृढ़ बनाने व आपसी सामंजस्य बढ़ाने के साथ पुलिस व जनता के मध्य दूरी को कम करने के उदेश्य से थाना छुरा क्षेत्रातंर्गत मिनी स्टेडियम छुरा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 18 व 19 दिसम्बर 2023 को किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 16 टीमो को शामिल किया जाना है। टीमो का पंजीयन पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर थाना छुरा में एन्ट्री लिया जायेगा। प्रथम व द्वितीय विजेताओ को शील्ड, मेडल, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार से उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा सम्मानित किया जायेगा। साथ ही प्रतियोगिता में थाना छुरा क्षेत्र के टीमो को प्राथमिकता दी जायेगी। सम्पर्क सूत्र :- थाना प्रभारी थाना छुरा – मो०नं0 8827959562

एक नज़र इधर भी देखे...