Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मुंगेली में फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत “आजादी के अमृत महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन कल

प्रकाश झा

मुंगेली :भारत वर्ष आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। इसके तहत देश भर में देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है। इस कड़ी में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संगठन व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ मुंगेली द्वारा कोविड के अनुरूप व्यवहार का अनुपालन करते हुए कल दिनांक 25 सितम्बर को फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल कम्युनिटी हॉल मुंगेली में किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 774 जिलों में 13 अगस्त 2021 से 2 अक्टूबर 2021 की अवधि में फिट इंडिया रन आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम के एक जिला मुंगेली में भी “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दौड़ के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। जिसमें मुंगेली जिले के जिला युवा अधिकारी श्री राहुल सैनी के नेतृत्व में 25 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *