Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ग्राम पंचायत हरदीभाठा के पंच देवसिंह ध्रुव का निधन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। ग्राम पंचायत हरदीभाठा के वरिष्ठ नागरिक एंव लंबे वर्षो से ग्राम पंचायत के पंच देवसिंह ध्रुव उम्र लगभग 50 वर्ष का आज मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया, जिससे ग्राम हरदीभाठा सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई।

ज्ञात हो कि देवसिह ध्रुव ग्राम पंचायत हरदीभाठा में पिछले लगभग 20 वर्षो से पंच नियुक्त होते आ रहे हैं, और काफी मिलनसार मृदुभाषी के साथ आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यो में बढचढकर हिस्सा लेते थे। आज उनके निंधन से क्षेत्र व समाज के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हे श्रध्दाजंली अर्पित की हैं ।