Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पंचायत सचिव संघ के हितों के लिए कार्य करूंगा – तुकाराम नायक

मैनपुर विकासखण्ड पंचायत सचिव संघ के तुकाराम नायक अध्यक्ष चुने गए

मैनपुर – विकासखण्ड मैनपुर ग्राम पंचायत सचिव संघ की बैठक आज रविवार को ईकों सेंटर कोयबा में आयोजित किया गया बैठक में सगंठन के हितो के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया पश्चात ग्राम पंचायत सचिव संघ मैनपुर विकासखण्ड के चुनाव सम्पन्न किया गया जिसमें सर्व सम्मति से ग्राम पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष तुकाराम नायक को चुना गया वही संरक्षक प्रेमलाल धु्रव, उपाध्यक्ष पुस्तम नागेश, सचिव भुवेन्द्र यदु, कोषाध्याक्ष संतोष गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अनिता नेताम को सर्व सम्मति से निर्विरोध चुनाव किया गया इस दौरान नव नियुक्त सचिव संघ के अध्यक्ष तुकाराम नायक ने सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए कहा ग्राम पंचायत सचिव संघ के हितों के लिए कार्य करूंगा उन्होने कहा सभी संचिव सगठन से जुडकर कार्य करे प्रत्येक माह बैठक आयोजित किया जाऐगा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से कैलाश ठाकुर, निलाम्बर यादव, खामसिंह , सुरेश, सलाम खान, जलन्धर राजपूत, प्रेम मांझी, विरेन्द्र ठाकुर, शिव भाटी, भेाजनाथ भाटी, जेल सिंह , बसंत सिन्हा, उपेन्द्र नेताम, मनोज साहू, हुलार यादव, चम्पेश्वर दास, नरिया राम दन्ता, प्रेम मरकाम, डिगेश्वर यदु, राजकुमारी मरकाम, घनश्याम नागेेश, खामसिंह नागेश व संचिव संघ के सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *