Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छट्ठी जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुई संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुंतला साहू

  • गोलू कैवर्त बलौदाबाजार

बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डमरू में डॉ टेकराम साहू के घर उनकी सुपुत्री निशा एवं दामाद तुषार भारती को प्रथम पुत्र रत्न प्राप्ति के अवसर पर आयोजित छट्ठी एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम में माननीय संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुंतला साहू पहुंच कर शुभ आशीर्वाद प्रदान किये एवं शुभकामनाएं दिए ,साथ ही परिजनों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात किये।

इस अवसर पर खिलेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी, श्री परमेश्वर यदु जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार ,मनोज बंजारे सरपंच प्रतिनिधि डमरू, रामलाल साहू, डॉ श्यामू विश्वकर्मा,रामेश्वर साहू, रामप्रसाद साहू, नीलेश कश्यप, पूना साहू, गौरीशंकर कश्यप, ग्रामीणजन एवं परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *