Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय डीकेएस व मेकाहारा में मरीजों को भोजन वितरित किया

  • ए मा भोजन संस्था अस्पतालों में कर रही है निःशुल्क भोजन वितरण

रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज ए मा भोजन सेवा, अन्न दानदाताओं द्वारा संचालित बैनर पर अपने हाथों से डी के एस अस्पताल व मेकाहारा में जरूरतमंद मरीज व उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण किया।विकास उपाध्याय आज डी के एस व मेकाहारा अस्पताल में जा कर वहाँ इलाज करा रहे मरीज व परिजनों से मिले व लॉकडाउन में भोजन पानी की उपलब्धता को लेकर बात की एवं ए मा भोजन, संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण कर रहे संस्था के लोगों की प्रशंसा कर इन जरूरतमंद लोगों को विकास उपाध्याय ने अपने हाथों से निःशुल्क भोजन वितरित किया।

विकास उपाध्याय ने कहा ए मा भोजन, संस्था लगातार निःस्वार्थ भाव से राजधानी के सभी अस्पतालों डी के एस, मेकाहारा और एम्स में निःशुल्क भोजन वितरण कर मानव सेवा को जीवित रखा है।

संस्था के इस मानवीय कार्य से अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीज व उनके परिजनों को लॉक डाउन में भी भोजन मिल रहा है जो सही मायने में मानव सेवा को चरितार्थ करता है।

उन्होंने कहा वे कल एम्स में भी संस्था के इस पुनीत कार्य में सम्मिलित हुए थे और आज इनके बीच उपस्थित होकर अपने हाथों से भोजन परोस कर गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। संस्था के शरद अग्रवाल, के के अग्रवाल, पप्पू सिंह, सी के अग्रवाल, शिव श्याम शुक्ला एवं कांग्रेस नेता संदीप तिवारी भी इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *