Recent Posts

March 19, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नवरात्र, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर मैनपुर थाना में शांति समिति की बैठक

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर थाना में आज गुरूवार शाम को नवरात्र पर्व, ईद पर्व एंव रामनवमी पर्व को लेकर शाति समिति की बैठक आयोजित किया गया जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोग बडी संख्या में शामिल हुए। बैठक में मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा नवरात्र पर्व, ईद पर्व के साथ रामनवमी का पर्व परम्परानुसार धूमधाम के साथ मनाने की अपील किया।

साथ ही उन्होने कहा कि मैनपुर मे सभी धर्मो के लोग आपसी भाईचारा के साथ रहते है और सभी त्यौहार को मिलजूल कर मनाते है। उन्होंने आगे भी भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील किया है। इस दौरान सभी चौक चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात करने की बात कही है। बैठक में प्रमुख रूप से मैनपुर सरपंच हनीता नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदास वैष्णव, मोहन कुशवाहा, हनीफ मेमन, जाहिद रजा, अजहर मेमन, सुल्तान मेमन, गोलु मेमन, जाकीर रजा, संतोष साहू, देवकी तिरधारी, नरेन्द्र पटेल, अफजल खान, अजय साहू एंव बडी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग उपस्थित थे ।