Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

चपरासी से परेशान महिला पंचों ने इस्तीफा देने की दी चेतावनी

कार्यवाही की मांग को लेकर विधायक से की शिकायत
Shikha Das, Mahasamund

महासमुन्द। ग्राम पंचायत कांपा में नियुक्त चपरासी से यहाँ की महिला पंच परेशान है। बेवजह गाली गलौच के साथ ही दुर्व्यहार आम बात है। इससे त्रस्त महिला पंचों ने इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। इस सिलसिले में आज मंगलवार को महिला पंचों ने विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर चपरासी को हटाने की मांग की है।

ग्राम पंचायत कांपा की पंच शकीला बानो, शकीना बानो, नूतन बंजारे, कल्याणी दुबे, हुमन दुबे सहित ग्रामीण इदरीश खान, तब्रेज अली, चुनेश दुबे आदि ने मंगलवार को विधायक निवास पहुंचकर विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। उन्होंने विधायक श्री चंद्राकर को बताया कि यहाँ तारेन सोनी को चपरासी नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा महिला पंचों के साथ दुर्व्यहार किया जाता है। बीते 4 जुलाई को कुछ महिला पंच पंचायत भवन में एकत्र हुई थी। इसी दौरान चपरासी ने महिलाओं के साथ गाली गलौच करते हुए दुर्व्यहार किया। इसकी शिकायत मौके पर मौजूद सरपंच व उपसरपंच से शिकायत की गई। लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई है। उल्टे उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। जबकि उन्हें तत्काल उसके पद से हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चपरासी को नहीं हटाने की स्थिति में वे अपने पंच पद से इस्तीफा देने मजबूर हो जाएंगे। जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि इस मामले में वे संबंधित अधिकारी से चर्च कर आवश्यक पहल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *