Recent Posts

October 24, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आदिवासी नेता पारेश्वर नंदन कश्यप के निधन पर मैनपुर क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रध्दाजंलि दी

  • रामकृष्ण ध्रुव मैनपुर

मैनपुर – जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद आदिवासी समाज में सामाजिक कार्य से जुडे रहे पारेश्वर नंदन कश्यप उम्र 68 वर्ष का रायपुर के एक निजी अस्पताल में 23 मई को आकस्मिक निधन हो गया। पारेश्वर नंदन कश्यप लगातार मैनपुर क्षेत्र में आदिवासी समाज के कार्यक्रमो में शामिल होते रहे हैं और समाज के विकास और उत्थान के लिए कार्य करते रहें।

पारेश्वर नंदन कश्यप के निधन पर पूर्व विधायक ओंकार शाह, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भारत दीवान, सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ध्रुव, हेमसिंह नेगी, टीकम कपील, खेदू नेगी, जन्मजय नेताम, जनक ध्रुव, रामकृष्ण ध्रुव, नोकेलाल ध्रुव, अमृतलाल नागेश, प्रेमसाय जगत, श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, महेन्द्र नेताम, खेलन दीवान, पिलेश्वर सोरी, बनसिंह सोरी व मैनपुर क्षेत्र के आदिवासी नेताआें ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पारेश्वर नंदन कश्यप के निधन पर उन्हे श्रध्दाजंली अर्पित की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक नज़र इधर भी देखे...