Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

महासमुंद, SARAIPALI PETROL PUMP में खड़ी थी PICKUP, 34 लाख की गुड़ाखू जब्त

shikha das, mahasamund

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मेघा टेम्भुलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विकास कुमार पाटले के मार्गदर्शन में आज स्थानीय पेट्रोल पंप में खड़ी पिकअप वाहन को पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की जिसमें करीब 33.35 क्विंटल गुड़ाखू किमती करीब 34 लाख रुपए एवं पिकअप वाहन क्रमांक सी जी 06 जीपी 7420 किमती 5 लाख रु कुल करीब 39 लाख रुपए जप्त कर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 102 के तहत कार्रवाई की है l
सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने बताया कि लावारिस हालत में खड़ी पिकअप वाहन की तलाशी लिए जाने पर उसमें गुड़ाखू होना पाया गया l मालूम हो कि कोविड-19 के लॉक डाउन 3 में जारी आदेश के तहत गुड़ाखू विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया था l पुलिस ने दूसरे वाहन से टोचन कर पिकअप वाहन को थाने लाया l वाहन के भीतर 5 किलो का 595 डब्बा और 1 किलो भर्ती वाला 30 पैकेट बना हुआ 12 बोरा गुड़ाखू को जप्त कर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध 102 की कार्रवाई की है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *