Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पुलिस और नक्सली के बीच जंगल में मुठभेड़ 5 लाख का इनामी नक्सली को मार गिराया गया

दंतेवाड़ा :पुलिस और नक्सली के बीच जंगल में मुठभेड़ की खबर आ रही है। 5 लाख के इनामी नक्सली का शव बरामद किया गया है। अरनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम नीलावाया के जंगल में आज DRG के जवानों व नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों की टीम ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया।

मुठभेड़ स्थल से एक 9 एमएम पिस्टल और 1 देशी निर्मित भारमार भी बरामद किया गया है। एक 3 किलो IED, पिथो, दवाइयां, दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। वहीं, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भागे निकले। इस घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव ने की है।

5 लाख का ईनामी नक्सली

मारे गए नक्सली का नाम नक्सली कोसा है। वह पिछले 15 वर्षों से माओवादी संगठन में सक्रिय था, वर्तमान में एक मलंगिर क्षेत्र समिति सदस्य और सैन्य खुफिया प्रभारी (5 लाख इनाम) था। मारे गए नक्सली के खिलाफ विभिन्न पीएस में 15 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार (20 अप्रैल) की अल-सुबह दंतेवाड़ा रिजर्व गार्ड और माओवादियों के बीच अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलावाया में मुठभेड़ हो गई। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पांच लाख रुपए के इनामी माओवादी को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान मलंगीर एरिया कमेटी के सदस्य नक्सी कोसा के रूम में की है। कोसा के सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *