Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

थाना राजिम पुलिस की बड़ी कामयाबी, फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

  • उमेश उर्फ गोलू वर्मा, गरियाबंद।

राजिम – पुलिस महानिदेशक के आदेश अनुसार राज्य में लंबित अपराध के निकाल के लिए लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष कार्यवाही करने पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा ,पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, संतोष महतो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी टीआर कवर गरियाबंद के निर्देश में, स्थाई वारंटी जारी आरोपियों पर तिवारी कार्यवाही करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

उक्त परिपालन में थाना राजिम के अपराध क्रमांक 21/2016 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के मामले में जारी स्थाई एक्टर के वारंट 17-2-2021 को अभियुक्त तोषण लाल पिता राधेलाल तारक उम्र 27 साल साकिन बेलटुकरी थाना राजीव जिला गरियाबंद को प्राप्त हुआ था।

जिसका पता तलाश कार्यवाही थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक विकास बघेल द्वारा किया जा रहा था। कि आज गुरुवार को फरार वारंटी उसके निवास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायालय गरियाबंद में पेश किया गया है। इस कार्य में थाना प्रभारी विकास बघेल आर 0 146 टेमन दुबे आरक्षक 455 तुलसी राम निषाद रामलाल ध्रुवा आर0 चालक 178 रविंद्र गिरी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *