Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

प्रधान पाठक सुन्दर बघेल का निधन, मैनपुर क्षेत्र में शोक की लहर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। ग्राम जाडापदर निवासी एंव गंगाजमुना शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सुन्दर बघेल उम्र लगभग 60 वर्ष का आज आकस्मिक निधन हो गया। वरिष्ठ शिक्षक सुन्दर बघेल काफी मिलनसार और मृदुभाषी थे, उनके पढ़ायें छात्र छात्राएं आज बड़े-बड़े पदों पर विद्यमान है।

कुछ दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब होने पर रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। आज रविवार को वरिष्ठ शिक्षक सुन्दर बघेल की निंधन की खबर लगते ही मैनपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम यात्रा में बडी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए और उन्हे श्रध्दाजंली अर्पित की।