Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

तहसील पत्रकार कार्यालय मैनपुर में अध्यक्ष मोहन कुशवाहा ने किया ध्वजा रोहण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। तहसील पत्रकार कार्यालय मैनपुर में आज गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया सुबह 7ः30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर अध्यक्ष मोहन कुशवाहा ने ध्वजा रोहण किया और राष्ट्रगान गाया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शेख हसन खान, रामकृष्ण ध्रुव, विरेन्द्र श्रीवास्तव, गेन्दु यादव, निहाल नेताम, धनेश्वर पटेल, इम्तियाज मेमन, डाकेश्वर नेगी, अशोक दुबे, मुकुंद कुंजाम, पवन पटेल, अफजल खान, योगेन्द्र सिन्हा, हरिश्वर पटेल, नोकेलाल ध्रुव, त्रिभुवन पटेल व बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।