Recent Posts

October 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी छत्तीसगढ़ पीवी नरसिंहराव पहुंचे उदंती अभायरण क्षेत्र में

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के ईको सेन्टर कोरबा में आज शनिवार को वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया, एवं वन विभाग द्वारा उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय अमलों के लिए जंगलों में वन्य प्राणियों के शिकार के लिए लगाए जाने वाला फंदा जाल विरोधी गस्त पर एक दिवशीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) छत्तीसगढ़ श्री पी वी नरसिंहराव एवं अध्यक्षता उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण डब्ल्यू टी आई के डॉ राजेंद्र मिश्र एवं मोनेश तोमर ने दिया। इस दौरान प्रशिक्षण क्लास रूम एवं फील्ड में भी प्रैक्टिकल करके दिया गया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री राव ने स्टाफ को फंदा जाल विरोधी गस्त करने के कहा साथ ही फंदा लगाने बालों की पहचान कर उन पर कानूनी कारवाही करने को कहा प्रशिक्षण में टाइगर रिजर्व के लगभग 50 स्टाफ ने भाग लिया जिसमे रेंज ऑफिसर, डिप्टी रेंजर एवं वनरक्षकों ने भाग लिया।