Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर अमलीपदर के प्रियंका श्रीवास का कार्यपालन अभियंता पद के चयन, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद।‌ गरियाबंद जिला के मैनपुर विकासखंड के ग्राम अमलीपदर निवासी निरजंन श्रीवास की सुपुत्री प्रियंका श्रीवास ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को हासिल किया है। प्रियंका श्रीवास के कार्यपालन अभियंता बनने पर क्षेत्र के लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी है। ज्ञात हो कि 05 सितम्बर 2023 को छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग नया रायपुर ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किया है, जिसमें प्रियंका श्रीवास को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है। इस उपलब्धि से उनके घर परिवार एवं अमलीपदर मैनपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका श्रीवास पढाई करते हुए अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल किया है। प्रियंका लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेती रही। कई बार तो निराशा हाथ लगी फिर भी मायूस नहीं हुई बल्कि वह अपने लक्ष्य कि ओर लगातार आगे बढ़ती रही। आखिरकार सरकारी नौकरी मिल ही गया और कार्यपालन अभियंता पद के मुकाम तक पहुंची जो क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी और हर्ष की बात है।‌क्षेत्र के लोगों ग्रामीणों ने प्रियंका श्रीवास को अपनी बधाई एंव शुभकामनाए दी है।