Recent Posts

February 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद से समस्याओं का होता है समाधान – श्रीमती लोकेश्वरी नेताम

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम एवं जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम एवं स्थानीय अधिकारी- कर्मचारी

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर वन विभाग मैदान में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में विकासखण्ड के दुरस्थ वनांचल से बडी संख्या में ग्रामीण पहुचकर पेयजल, स्वास्थ्य, पेंशन नही मिलने, हेडपम्प खराब, बिजली कटौती, सौर उर्जा प्लेट खराब की समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया। इस संबंध में विस्तार से चर्चा कर समस्या समाधान करने की मांग किया गया। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा विकासखण्ड स्तरीय मितानिन स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन जनसंवाद कार्यक्रम के शुभारंभ में विशाल रैली निकाली गई। यह रैली पूरे मैनपुर नगर का भ्रमण कर वापस वन विभाग मैदान पहुंची, जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, संजय नेताम एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम ने कहा स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे मितानिन बहनो ने आज यहां जो समस्या बताया है। वह समस्याओं को उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर समस्या का समाधान किया जायेगा। आज क्षेत्र के लोग छोटे -छोटे समस्या पेयजल, आंगनबाड़ी, नाली, शिक्षक एवं गांव में नर्स स्वास्थ्य कार्यकर्ता नही होने से बेहद परेशान हो गये है। लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाना बेहद आवश्यक है।

जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन के माध्यम से आज जितने भी आवेदन आए हैं उन आवेदनों को उच्च अधिकारियों को भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे।

विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ गजेन्द्र ध्रुव ने इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए अपील किया है कि मौसमी बीमारियो को देखते हुए हम सबकी जिम्मेदारी है अपने आसपास साफ सफाई रखे कही कोई परेशानी हो तो इसकी जानकारी तत्काल मितानिन बहनो स्वास्थ्य कार्यकर्ता के जरिए से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाया जाये जिससे समस्याओ का समाधान किया जा सके। इस दौरान अतिथियो का शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला समन्वयक चंद्रकांता साहू, श्रीमति पार्वती नागेश, उपंवतीन यादव, कन्हैया नागेश, दुलेश्वरी पटेल, बुधवारी बाई, पिंकी, पुष्पा, मालती कपिल, कविता, यशोदा, हेमलता वैष्णव, मोनिका निर्मलकर, सुशिला, निर्मला, श्यामाबाई, हेमलता, तेजमनी, मालती, चंचला, जमुना, पार्वती बघेल, संतोष तारक, महेन्द्र नागेश, रमुलाबाई, माधुरी, चैतीबाई, शांति सलाम, पंकज ध्रुव, कौशिल्या, ताराबाई, कैकई, हेमलता, रूखमणी, टिकेश्वरी बघेल एवं सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।