Recent Posts

March 10, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राजिम से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

  • भक्तिन माता राजिम की प्रचार रथ हुआ रवाना
  • समाजिक पदाधिकारियों ने दिखाया हरी झंडी

राजिम। साहू समाज की आराध्य देवी भक्तिन माता जयंती प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 7 जनवरी 2021 को राजिम में मनाया जाएगा। जयंती समारोह की तैयारी जोरों से चल रही है। शनिवार को राजिम माता प्रचार रथ को जिला साहू संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू एवं राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र साहू तथा प्रदेश के संयुक्त सचिव लाला साहू की उपस्थिति में प्रचार रथ को रवाना किया गया।

यह प्रचार रथ गरियाबंद, रायपुर तथा धमतरी जिला में घूमेंगी. 7 जनवरी को राजिम में भव्य शोभा यात्रा के साथ समापन होगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राजिम माता जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमत्री भूपेश बघेल 7 जनवरी को राजिम आयेंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. साथ ही साहू समाज के सभी मंत्री विधायक एवं सांसद तथा सभी पूर्व विधायक एवम सांसद गण अतिथि के रूप में राजिम पहुंचेंगे. राजिम में कार्यक्रम को सुचारू संचालन करने के लिए साहू समाज के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर साहू को प्रभारी तथा साहू समाज के प्रदेश संयुक्त सचिव लाला साहू को सह प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू को संरक्षक बनाया गया है. वहीं ईश्वरी साहू, डॉ. दिलीप साहू, नारायण लाल साहू व भवानी साहू आदि सदस्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *