Recent Posts

March 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है – ज्योति ध्रुव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • उदंती अभ्यारण्य में पहली बार महिला रेंजर ज्योति ध्रुव ने पदभार संभाला

गरियाबंद । वन विभाग का काम काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। दुर्गम क्षेत्रों में अवैध कटाई, उत्खनन और वन संपदा को बचाने में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आज के परिवेश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। ऐसे मे गरियाबंद जिले के उदंती अभ्यारण्य में पहली बार महिला वन परिक्षेत्र अधिकारी की नियुक्ति की गई है। साथ ही वन विभाग द्वारा कई वन रक्षक और अन्य पदों में भी महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए नियुक्ति किया गया है। निश्चित रूप से इनके कार्यकुशलता का लाभ आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। साथ ही इससे क्षेत्र व प्रदेश की अन्य युवतियों और महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। आज देश के कई राज्यों में जंगल की गस्त बाघों की निगरानी के साथ टाइगर सेल की कमान संभालने से लेकर जंगल की गस्त तक विभिन्न जिम्मेदारियों को कुशलता के साथ महिलाएं निभा रही है।

वन परिक्षेत्र उत्तर उदंती अभ्यारण्य में ज्योति ध्रुव ने 23 मार्च को वन परिक्षेत्र अधिकारी के रूप मे पदभार ग्रहण किया है। आज चर्चा करते हुए नवपदस्थ रेंजर सुश्री ज्योति ध्रुव ने बताया कि वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि उदंती अभ्यारण्य बेहद घने जंगल के साथ यहां विभिन्न दुर्लभ वन्य प्राणी पाये जाते हैं साथ ही राजकीय पशु वनभैंसा भी है उन्होने कहा उन्हे यहां कार्य करने का अवसर मिला है। यह उनकी पहली पोस्टिंग है और जंगल की सुरक्षा के साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र ओड़िशा से भी लगा हुआ बावजूद इसके उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य किया जायेगा।