Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिजली कटौती एवं दरों में वृध्दि के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 8 जुलाई को धरना प्रदर्शन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति लगातार बिजली कटौती से प्रदेश के जनता त्रस्त हो चुके है। वनांचल मैनपुर क्षेत्र में बिजली कटौती से सभी लोग हलाकान है साथ ही विद्युत दर में बेतहाशा वृध्दि की गई है, लगातार बिजली कटौती एंव बढ़ते विद्युत के दरों से आम जनता परेशान हो गया है। भाजपा सरकार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा 8 जुलाई दिन सोमवार दोपहर 12 बजे मैनपुर में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, एंव जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एंव महामंत्री गेंदु यादव ने देते हुए सभी कांग्रेस जनों से व क्षेत्रवासियों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।