Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि 14 फरवरी को मैनपुर में मनायी जायेगी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। मध्य- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि 14 फरवरी 2023 मंगलवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर में कांग्रेस जनों द्वारा मनायी जायेगी ब्लाॅक कांग्रेस संगठन मंत्री नेयाल नेताम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 फरवरी को सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मैनपुर में पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई जायेगी।

श्री नेयाल नेताम ने सभी ब्लाॅक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल एंव कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होेने की अपील की है ।