Recent Posts

February 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर कुल्हाड़ीघाट मुख्यमार्ग में PWD का आधा अधुरा कार्य, लोग हो रहे दुर्घटना के शिकार

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • लोक निर्माण विभाग द्वारा एक माह बाद भी छोटा सा मरम्मत कार्य नहीं किया गया पूर्ण, लोगों में आक्रोश

गरियाबंद। मैनपुर कुल्हाड़ीघाट मुख्य मार्ग में मैनपुर नगर से मुड़ापारा तक महज आधा कि.मी. वह भी छोड़-छोड़ कर छोटा सा मरम्मत कार्य पेज वर्क किया जा रहा है लेकिन लोक निर्माण विभाग के उदासीन रवैये के कारण पिछले एक माह बाद भी यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। आधा अधुरा कार्य कर छोड़ दिया गया है जिसके कारण आए दिन इस मार्ग में राहगिर खासकर मोटर सायकल सवार गिर कर घायल हो रहे हैं। लगातार शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग के संबंधित अफसरों के कानो पर जू तक नही रेंग रही है जिसके चलते क्षेत्र के लोगो में भारी नाराजगी यह देखने को मिल रही है और लोगों ने इस मामले की शिकायत गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके से करते हुए लोक निर्माण विभाग को निर्देश देने और निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग किया है।

ज्ञात हो कि यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है इस मार्ग में कई व्यवसायीक प्रतिष्ठान दुकान और नदी तालाब निस्तार के साथ इसी मार्ग में स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मिडियम स्कूल भी है और दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों का प्रतिदिन इस मार्ग से आना जाना होता है। स्कूली बच्चे ज्यादा दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

सायकल और मोटर सायकल के पहिए फिसल जाने से लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। इस मार्ग में मरम्मत के नाम पर कुछ स्थानों में सीसी रोड़ का आधा अधुरा निर्माण कर दिया गया है। सीसी रोड़ निर्माण के बाद साईड को मिट्टी और मुरम से नहीं पाटा गया है जिसके कारण साईड देते समय दुर्घटना के शिकार हो रहे है वहीं मुड़ापारा के पास सड़क को आधा निर्माण कर छोड़ दिया गया है। रात के अंधेरे में रोज लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अमृत लाल नागेश,कमार नेता पिलेश्वर सोरी, जिड़ार के सरपंच मुकेश कपिल, भाजपा नेता राकेश दुबे व क्षेत्र के लोगो ने गरियाबंद कलेक्टर से मांग किया है कि अधुरा सड़क को जल्द पूरा करवाया जाय और जिम्मेदारों पर कार्यवाही किया जाये जिस लापरवाही से आधा अधुरा कार्य छोड़ दिया गया है उससे बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना है।

विधायक ने भी जताई नाराजगीय – बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव पिछले दिनो इस सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसकी गुणवत्ता पर जहा सवाल खडे करते हुए जमकर नाराजगीय जताया है वहीं आधा अधुरा कार्य को जल्द पूरा करने को कहा है।