Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिना कोरोना टेस्ट रेल यात्रा संभव नही रेलवे का बड़ा फैसला

रायपुर:कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया गया है रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियां जो उड़ीसा की ओर जाती है उन गाड़ी के यात्रियों को यात्रा करते समय निम्नलिखित आदेशों का पालन करना जरूरी होगा। आपको बता दें कि उड़ीसा के चीफ सिकरेट्री ने कल ही छत्तीसगढ़ सरकार से अनुरोध किया था कि छत्तीसगढ़ से आने वाली ट्रेनों को रोका जाये। हालांकि छत्तीसगढ़ से आने वाली ट्रेनों को रोका तो नहीं गया है, लेकिन RTPCR टेस्ट जरूरी कर दिया गया है।
उड़ीसा राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों को आगमन से पूर्व यात्रा प्रारम्भ करने के 72 घण्टे के अन्दर करवाई गई RT-PCR नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अथवा कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लगने का टीकाकरण प्रमाण पत्र देना होगा। यह प्रतिबंध 10 अप्रैल 2021 की बोर्डिंग तिथि से लागू रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *