Recent Posts

May 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बोनस की मांग को लेकर रेलवे मजदूर कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली

  • प्रकाश झा की रिपोर्ट

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस द्वारा आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास कार्यालय से तितली चौक होते हुए डीआरएम ऑफिस और जोन ऑफिस तक बाइक रैली निकाली गई। बोनस की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के द्वारा नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया रेलवे मेंस के आवाहन पर संयुक्त मोर्चा के साथ मंगलवार को बोनस मांग दिवस मनाया गया इसके तहत यूनियन के पदाधिकारियों ने बाइक रैली निकाली।

यह रैली बुधवारी बाजार के पास स्थित  मजदूर कांग्रेस के कार्यालय से होते हुए बुधवारी बाजार तितली चौक होते हुए डीआरएम ऑफिस पहुंची। डीआरएम ऑफिस के सामने संघ के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद जोन कार्यालय के सामने पहुँचकर केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया और अपनी मांगों को उनके सामने रखा।

  • यूनियन के पदाधिकारीयो ने बताया कि अक्टूबर तक यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में ट्रेन का पहिया रोक कर आंदोलन करेंगे जिसके लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *