Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

त्योहारों के लिए रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेन का ऐलान

रेलवे मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी है कि बोर्ड ने विभिन्न जोन्स को 39 जोड़ी नई ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी है। ये ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों के तौर पर जल्द से जल्द चलाई जाएंगी। भारतीय रेलवे बोर्ड ने सभी 39 नई ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की है। जिसमे नई ट्रेनों को चलाने की मंजूरी मिलने की वजह से आने वाले त्योहारों सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

भारतीय रेलवे द्वारा दिए गए लिस्ट के अनुसार, ज्यादातर ट्रेनें एसी एक्सप्रेस, दुरंतो, राजधानी और शताब्दी की समूह की हैं। जो कि रेलवे ने तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन इन ट्रेनों को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा।

सप्ताहभर पहले, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा था कि भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 15 से 30 नवंबर तक त्यौहारों सीजन के दौरान 200 से अधिक ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते देश में मार्च के अंत में ही ट्रेनों की सेवाओं को बंद कर दिया गया था। जबकि केंद्र सरकार के अनलॉक योजना के तहत, धीरे-धीरे फिर से गतिविधियों की शुरुआत हुई। इसके तहत, कई ट्रेनों को फिर से शुरू किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *