Recent Posts

September 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भारत बंद को लेकर मैनपुर में रैली निकाल मांगा गया समर्थन 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। 21 अगस्त को भारत बंद को लेकर तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज मंगलवार को एसटी/एससी मोर्चा द्वारा रैली निकाल कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर बंद को सफल बनाने जनसमर्थन मांगा गया है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ,जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम , महेंद्र नेताम ने बताया 21 अगस्त दिन बुधवार को भारत बंद के समर्थन में मैनपुर क्षेत्र के लोगों से समर्थन मांगा गया है।