Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में आज शुक्रवार को शाम 7 बजे आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जायेगा

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आज शुक्रवार 03 अक्टूबर शाम 7 बजे मैनपुर में रावण के विशाल पूतले का आकर्षक आतिशबाजी के साथ दहन किया जायेगा। इस दौरान रामलीला का मंचन भी किया जायेगा।

उक्त जानकारी नरेश सिन्हा एवं बब्बी सचदेव ने देते हुए बताया दशहरा के अवसर पर भारी बारिश के कारण कल रावण दहन कार्यक्रम नहीं हो पाया। आज 03 अक्टूबर को शाम 7 बजे मैनपुर में आकर्षक आतिशबाजी के साथ रावण दहन कार्यक्रम किया जायेगा। रामलीला का मंचन किया जायेगा। उन्होंने मैनपुर सहित सभी क्षेत्रवासियो से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है।