Recent Posts

October 24, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अभी अभी मैट्स यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर प्रियेश पगारिया के साथ ३ युवकों ने की जमकर मारपीट

शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला प्राइवेट विवि से आया है। सूचना मिल रही है कि सिविल लाइन थाना इलाके अंतर्गत मैट्स यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर प्रियेश पगारिया के साथ मारपीट की वारदात की गई है। किसी बात को लेकर 3 बाइक सवार युवकों ने प्रियेश पगारिया के साथ मारपीट जमकर की है।

आरोपी तीनों युवक राजधानी रायपुर के राजातालाब के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के बारे में पूछताछ चल रही है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है।  गुंडा तत्व सरेआम सीधे-साधे लोगों को डरा धमकाकर उगाही जैसी वारदात करने से नहीं चूक रहे। सच्चाई क्या है यह तो जांच पड़ताल से ही पता चलेगा। फिलहाल घटना के बाद विश्वविद्यालय में माहौल ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक नज़र इधर भी देखे...