Recent Posts

September 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नेहरू संग्रहालय का नाम बदलना मोदी सरकार की संकुचित मानसिकता – रामकृष्ण ध्रुव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर । नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी का नाम बदले जाने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने इसे केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार की संकुचित मानसिकता बताया है। श्री ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय दुनियाभर के विद्यालयों के लिए जिज्ञासा का केन्द्र रहा है लेकिन केन्द्र के मोदी सरकार द्वारा इसका नाम बदल कर अपनी छोटी सोच को प्रदर्शित किया है।

भाजपा कहा कहा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू का नाम हटायेगी नेहरू का नाम जो देश के जन मन में रचा बसा है। इस देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के नवनिर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू का अतुल्य योगदान है। आजादी की लड़ाई में अपनी जवानी के 16 साल से अधिक समय को पंडित नेहरू ने अंग्रेजों की जेल में बिताया था। श्री ध्रुव ने कहा भाजपा ने राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पहले संसदीय दर्जा छिन लिया फिर उनका बंगला छिन लिया लेकिन इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

एक नज़र इधर भी देखे...