Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

11 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस समारोह में शामिल होने कोलकत्ता पश्चिम बंगाल हाईकोट के सेवानिवृत्त न्यायधीश केपी शाह मैनपुर पहुंचेंगे

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। आदिवासी विकास परिषद एवं समस्त आदिवासी समाज युवा प्रभाग द्वारा 11 अगस्त दिन रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तहसील मुख्यायल मैनपुर नगर मंगल भवन में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में शामिल होने मुख्य अतिथि कोलकत्ता पश्चिम बंगाल सेवानिवृत्त न्यायधीश श्री केपी शाह मैनपुर पहुचेंगे। इस दौरान आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।