Recent Posts

April 5, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आदिवासी छात्र की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर 7 अप्रैल को नेशनल हाईवे 130 – C मैनपुर में चक्काजाम

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के बड़े गोबरा आदिवासी बालक आश्रम आश्रम में इलाज के अभाव के चलते कक्षा सातवीं के छात्र राघव मंडावी के मौत के मामले में अब तक आश्रम अधीक्षक एवं मंडल संयोजक को अधीक्षक पद से नहीं हटाए जाने पर नाराज क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग मुख्य मार्ग में बुढ़ादेव मंदिर के पास 7 अप्रेल दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे से चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

ज्ञात हो कि मैनपुर से 3 किलोमीटर दूर भाटीगढ़ में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के नाम से संचालित किया जा रहा है इस आश्रम में अध्ययनरत एक छात्र की तबीयत खराब होने पर समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।

इस मामले को लेकर पूर्व में नेशनल हाईवे में ग्रामीणों ने 3 घंटे चक्काजाम किया था तो जिला के अफसरों ने एक सप्ताह में कार्यवाही करने का लिखित आश्वासन दिया था लेकिन एक माह बाद भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में एक बार फिर आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय मैनपुर में ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दिया है कि 7 अप्रैल को ग्रामीण चक्का जाम करेंगे जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

  • कुछ अफसर भाजपा सरकार की छवि बिगड़ने में लगे

वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर क्षेत्र में जो चर्चाएं चल रही है उसमें यह बात निकाल कर सामने आया है की आश्रम अधीक्षक कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के करीबी है और चाह कर भी अफसर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं जबकि इस मामले में विभागीय जांच पूरी हो गई है तो वहीं एक व्यक्ति को दो-दो आश्रम के अधीक्षक बना दिया गया है उन पर भी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है और लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिससे ऐसा लगता है सरकार की छवि खराब करने में कुछ अफसर जान लगे हुए हैं, इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिए,