Recent Posts

February 9, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कुंभ में अव्यवस्था पर अफसरों पर भड़के रोहित साहू, कहा- कलाकारों को भूखे बैठाया खाना नहीं मिला

  • राजिम MLA रोहित साहू अफसरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- अफसर सरकार की और हमारी बदनामी करा रहे 
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद जिले के राजिम कुंभ कल्प मेले की व्यवस्थाओं को लेकर राजिम से भाजपा MLA रोहित साहू ने जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि मेले की गरिमा और सरकार की छवि से जुड़ा यह आयोजन है, इसमें लापरवाही या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक दिन पहले पत्रकारों और आम नागरिकों ने इवेंट कंपनी पर मनमानी, अनावश्यक रोक-टोक और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत विधायक से की गई, जिस पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों और इवेंट स्टाफ को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि, जिला प्रशासन हमारी सरकार की बेइज्जती करवा रही है। पूरे सरकार की और हमारे धनिया बो रहे हैं।

  • कलाकारों को डेढ़ घंटे बैठाए रखा, खाना भी नहीं दिया

अगले ही दिन अव्यवस्था का नया मामला सामने आया। मुख्यमंच पर प्रस्तुति देने आए कलाकारों को कार्यक्रम के बाद करीब डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा गया। आरोप है कि उन्हें भोजन तक उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे कलाकारों में नाराजगी फैल गई।

  • जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे MLA 

कलाकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की सूचना मिलते ही MLA रोहित साहू तुरंत आयोजन स्थल पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों और इवेंट कंपनी के प्रतिनिधियों से जवाब मांगा।

  • संतोषजनक जवाब नहीं मिला, लगाई कड़ी फटकार

अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर MLA साहू नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों और इवेंट कंपनी के कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला आस्था, संस्कृति और प्रदेश की पहचान से जुड़ा आयोजन है, इसकी गरिमा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कलाकारों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

  • MLA रोहित साहू खुद कलाकारों को रेस्टोरेंट ले गए

MLA रोहित साहू ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी कलाकारों को अपने साथ एक निजी रेस्टोरेंट में ले जाकर भोजन कराया। उन्होंने कहा कि कलाकारों का सम्मान सर्वोपरि है और भविष्य में इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।