Recent Posts

March 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आधा पाव शराब नहीं पिलाने पर मचा बवाल मारपीट के साथ ही बालक को नहर में फेंका

Shikha Das, Mahasamund

सिटी कोतवाली पुलिस ने किया मामला दर्ज
महासमुंद। आधा पाव शराब नहीं पिलाने पर बवाल मच गया। ग्रामीण ने इस बात को लेकर न केवल अपने साथ गए व्यक्ति से मारपीट की बल्कि उसके पुत्र को नहर में ढकेल दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरोरा निवासी मुन्नालाल दो अगस्त की शाम शराब पीने ईश्वरी के साथ बेमचा भट्ठी गया था। जहां दोनों ने एक-एक पौवा शराब खरीदा। बाद इसके दोनों ने बैठकर पैग मारा। कम चढ़ने के कारण मुन्नालाल ने फिर से एक पौवा खरीदा। जिसमें से आधा पाव शराब उसने पी। आधा पाव को ईश्वरी के लिए बचा कर रखा था। इसके पश्चात दोनों वापस गांव आ गए। इसी दौरान ईश्वरी ने यह कहते हुए विवाद शुरू कर दिया कि तुमने मुझे आधा पाव शराब नहीं पिलाए। बात बढ़ने पर ईश्वरी ने मुन्नालाल के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। मुन्नालाल ने इसकी जानकारी अपनी पत्नी गायत्री व पुत्र योगेश को दी। जिस पर सभी ईश्वर के घर के सामने गए। जहां ईश्वरी घर से डंडा लेकर निकला और फिर से मारपीट शुरू कर दी। मुन्नालाल की पत्नी व पुत्र को भी उसने नहीं छोड़ा और तो और उसके पुत्र को नहर में ढकेल दिया। इसकी शिकायत उसने सिटी कोतवाली में की। जिस पर पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *