मैनपुर नगर में साहू समाज द्वारा 15 मार्च को मां कर्मा जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में तहसील साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणी मां कर्मा जयंती पर्व पर 15 मार्च रविवार को अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साहू सदन मैनपुर मे सुबह 7ः30 बजे भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना महाआरती, 8 बजे से 12ः30 बजे तक शोभायात्रा नगर भ्रमण, दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है।
मां कर्मा जयंती पर्व को लेकर साहू समाज द्वारा जोरशोर से तैयारी किया जा रहा है। साहू समाज मैनपुर के अध्यक्ष बाबूलाल साहू एवं सचिव खेलन साहू , कोषध्यक्ष तरूण साहू ने उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील किया है।
